यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जंतर-मंतर पर फिर जुटे तमिलनाडु के किसान, समर्थन में पहुंचे मणिशंकर अय्यर
समस्याओं की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए इससे पहले 41 दिनों तक तमिलनाडु के किसानों ने नरमुंड और मानव अस्थियों के साथ प्रदर्शन किया था।

नई दिल्ली, एएनआइ। मानसून सत्र चल रहा है, ऐसे में संसद से सड़क तक किसानों के मुद्दे सुनाई दे रहे हैं। ऐसे में तमिलनाडु के किसान एक बार फिर जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार इन किसानों का दर्द बांटने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर पहुंचे हैं।
मणिशंकर अय्यर जंतर-मंतर पहुंचे और किसानों के प्रदर्शन में शामिल हो गए। इस दौरान मणिशंकर अय्यर ने कहा, 'ये मजबूर और गरीब किसान दिल्ली और चेन्नई के बीच भटक रहे हैं। लेकिन कोई भी इनकी समस्याएं नहीं सुन रहा है। इसलिए वे यहां फिर आए हैं।'
गौरतलब है कि अपनी समस्याओं की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए इससे पहले 41 दिनों तक तमिलनाडु के किसानों ने नरमुंड और मानव अस्थियों के साथ प्रदर्शन किया था। तब ये किसान 41 दिनों तक आंदोलन के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के आश्वासन पर लौट गए थे।
