विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बोट मामले में सवाल उठाकर पाक की मदद कर रही कांग्रेस'

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Sun, 04 Jan 2015 07:34 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 04 Jan 2015 11:39 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तानी वोट के खिलाफ चलाए गए अभियान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पाकिस्तानी वोट के खिलाफ चलाए गए अभियान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि इस अभियान पर सवाल उठाकर कांग्रेस पाकिस्तान की मदद कर रही है।

आतंकी हमले की साजिश के तहत पाकिस्तान के कराची के केटीबंदर से आयी नौका पर विवाद के बाद अब सियासी सरगरमियां भी तेज होती जा रही हैें। इस मामले में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि सेना के अभियान पर सवाल उठाना गलत है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस इस तरह से सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल गिरा रही है। इतना ही नहीं पात्रा ने तो यहां तक कह दिया कि इस अभियान पर सवाल उठा कांग्रेस पाकिस्तान की मदद कर रही है। दरअसल इस मामले में कांग्रेस ने अभियान पर सवाल उठाते हुए वीडियो फुटेज जारी करने की बात कही थी।

वहीं इससे पहले आतंकी हमले की साजिश के तहत पाकिस्तान के कराची के केटीबंदर से आयी नौका को लेकर रहस्य गहरा गया है। अब इसमें नया खुलासा हुआ है। यह नाव 31 दिसंबर की रात पोरबंदर से 365 किमी दूर देखी गई थी।वायलेस इंटरसेप्ट से पता चला है कि नौका पर सवार आतंकी लगातार पाकिस्तान की सेना और समुद्री सुरक्षा एजेंसी के संपर्क में थे। एक अंग्रेजी समाचार वेबसाइट के अनुसार, यह जानकारी दो आतंकी नावों में सवार लोगों की बातचीत से मिली है।

गौरतलब है कि पोरबंदर में भारतीय तटरक्षकों (कोस्टगार्ड) से घिरी नाव को संदिग्ध आतंकियों ने आग लगाकर नष्ट कर दिया था, लेकिन हथियारों से लैस दूसरी नाव वापस पाकिस्तान की ओर भागने में सफल रही। शीर्ष खुफिया व सुरक्षा एजेंसियां पूरी साजिश का पता लगाने में जुट गई हैं। वहीं पाकिस्तान ने अपने बंदरगाह से ऐसे किसी नाव के भारत की सीमा में जाने का खंडन किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुफिया सूचनाओं के बाद 12 जनवरी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पोरबंदर दौरे को रद्द कर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी वहां भारतीय नेवी के एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में 11 से 13 जनवरी तक गांधीनगर में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात सम्मिट में भाग लेने के बाद शामिल होते।

पढ़ें - आतंकियों की दूसरी नाव का रहस्य गहराया

पढ़ें - 26/11 जैसा आतंकी हमला दोहराने की साजिश नाकाम