यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सुषमा के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पुणे-दिल्ली में विरोध प्रदर्शन
ललित मोदी की मदद करने पर घिरीं सुषमा स्वराज का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। पुणे में यूथ कांग्रेस ...और पढ़ें

नई दिल्ली। ललित मोदी की मदद करने पर घिरीं सुषमा स्वराज का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। पुणे में यूथ कांग्रेस ने सुषमा स्वराज के खिलाफ प्रदर्शन किया है। यूथ कांग्रेस के नेताओं ने सुषमा के इस्तीफे की मांग की है। दूसरी तरफ दिल्ली में सुषमा के विरोध में महिला कांग्रेस भी कूद पड़ी है।
दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताएं तकरीबन पिछले एक घंटे से सुषमा स्वराज के विरोध में सड़क पर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने सुषमा के विरोध में भाजपा हाय.. हाय.. के नारे भी लगाए। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र होता देख दिल्ली पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सुषमा स्वराज का विरोध दिल्ली में ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी जोर पकड़े हुए है।
राजस्थान में सुषमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

भोपाल में सुषमा स्वराज का पुतला फूंकते कांग्रेसी

एनएसयूआई ने की सुषमा के इस्तीफे की मांग

सुषमा के आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

