विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोयला घोटाले की गुम फाइलों पर प्रारंभिक जांच का केस दर्ज

By Edited By:
Published: Fri, 20 Sep 2013 10:27 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2013 10:29 PM (IST)

कोयला घोटाले की गुम हुई फाइलों के मामले में दो प्रारंभिक जांच [पीई] का केस दर्ज कर सीबीआइ ने कोयला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, [जाब्यू]। कोयला घोटाले की गुम हुई फाइलों के मामले में दो प्रारंभिक जांच [पीई] का केस दर्ज कर सीबीआइ ने कोयला मंत्रालय के अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। दोनों केस 1993 से 2003 और 2004 से 2009 के बीच हुई कोयला ब्लाकों के आवंटन से जुड़ी फाइलों के गुम होने को लेकर है। गुरुवार को कोयला मंत्रालय और सीबीआइ अधिकारियों के बीच बैठक में प्रारंभिक जांच का केस दर्ज करने का फैसला हुआ था।

पढ़ें : अफसरों पर फूटेगा गुम फाइलों का ठीकरा

ध्यान देने की बात है कि प्रारंभिक जांच के दौरान न तो सीबीआइ फाइलों की खोज के लिए छापे मार सकती है और न ही संदिग्ध अधिकारियों को गिरफ्तार कर सकती है। ले-देकर उसे इन फाइलों की सही स्थिति जानने के लिए कोयला मंत्रालय के अधिकारियों के सहयोग पर निर्भर रहना होगा। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने साफ-साफ गुम हुई फाइलों के मामले में एफआइआर दर्ज कर जांच का आदेश दिया था।

गुरुवार की बैठक में कोयला मंत्रालय के अधिकारियों ने 15 से 18 फाइलें नहीं मिलने की बात स्वीकार कर ली थी। लेकिन उनका यह भी कहना था कि सीबीआइ द्वारा मांगी जा रही कई फाइलों का कोई वजूद ही नहीं है। जाहिर है ऐसी फाइलों के गुम होने का ठीकरा मंत्रालय पर नहीं थोपा जा सकता है। वैसे तो सीबीआइ के अधिकारी मंत्रालय के तर्को सहमत नहीं थे, लेकिन आखिरकार प्रारंभिक जांच के दौरान इस विवाद को सुलझाने के लिए वे तैयार हो गए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।