विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आनंदीबेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा,जल्द होगा नए सीएम का एलान

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Wed, 03 Aug 2016 06:03 PM (IST)Updated: Wed, 03 Aug 2016 06:18 PM (IST)

मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल बुधवार शाम 5 बजे राज्यपाल ओ पी कोहली से मिलने राजभवन पहुंची। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य व भाजपा नेता भी थे।

News Article Hero Image

गांधीनगर। मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को राज्यनपाल ओ पी कोहली को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नए सीएम की नियुक्ति तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनी रहेंगी। मुख्यमंत्री का चयन आगामी दो से तीन दिन में किया जाएगा।

जानिए, अानंदीबेन पटेल के बाद किसके हाथ में होगी गुजरात की कमान
मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल बुधवार शाम 5 बजे राज्यपाल ओ पी कोहली से मिलने राजभवन पहुंची। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य व भाजपा नेता भी थे। आनंदीबेन ने राज्यपाल कोहली को अपना इस्तीफा सौंपा, नए सीएम के चयन तक आनंदीबेन कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करती रहेंगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व सरोज पांडे के साथ गुरुवार को गुजरात आने की खबर है। संभवत शुक्रवार को गुजरात के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी।

राहुल गांधी ने आनंदीबेन को बदलने को लेकर पीएम पर साधा निशाना