यूपी से ही होगा भाजपा के सीएम का चेहराः पर्रिकर
रक्षा मंत्री ने दावा किया कि पिछले 14 वर्षों में उत्तर प्रदेश में चल रहे गुंडाराज और भ्रष्टाचार से ऊब चुकी जनता इस बार भाजपा की सरकार बनाएगी।
राज कौशिक, गाजियाबाद। केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा जल्द ही सामने आएगा। यह चेहरा उत्तर प्रदेश का ही होगा।
शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता में रक्षा मंत्री ने दावा किया कि पिछले 14 वर्षों में उत्तर प्रदेश में चल रहे गुंडाराज और भ्रष्टाचार से ऊब चुकी जनता इस बार भाजपा की सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा के सीएम चेहरे के सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि कुछ दिन और इंतजार कीजिए।
ये भी पढ़ेंः Mathura Clash: रामवृक्ष यादव के दो साथियों ने किया कोर्ट में सरेंडर
वह चेहरा जल्द ही सामने होगा। बाहर के किसी व्यक्ति का सवाल ही पैदा नहीं होता। पर्रिकर ने स्वीकार किया कि उप्र में अभी भाजपा की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है मगर उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
अच्छे परिणामों के लिए भाजपा का फार्मूला क्या होगा, इस सवाल पर कहा कि बस देखते जाइए। उस स्थान पर (गोवा में) जहां भाजपा को वोट तक नहीं मिलते थे, हमने कुछ वर्ष की मेहनत के बाद ही सरकार बना ली थी।
ये नतीजे तब थे जबकि वहां तीस फीसद से ज्यादा अल्पसंख्यक रहते हैं। उसी तरीके से काम करते हुए उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बना ली जाएगी।
ये भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें