विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गंगा की गोद में विदेशियों ने रचाया विवाह

By Edited By:
Published: Sat, 08 Feb 2014 07:20 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 08 Feb 2014 07:25 PM (GMT+05:30)

भारत की गौरवशाली संस्कृति व परंपरा को एक और विदेशी जोड़े ने अंगीकार किया। शनिवार सुबह करीब सात बजे गंगा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाराणसी। भारत की गौरवशाली संस्कृति व परंपरा को एक और विदेशी जोड़े ने अंगीकार किया। शनिवार सुबह करीब सात बजे गंगा की गोद में स्पेन की युवती क्रिस्टीना से इंग्लैंड के युवक रोबन ने रचाया विवाह।

फूलों व गुब्बारों से सजे बजड़े पर धूमधाम से हुई शादी। भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत इस विवाह समारोह में वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच वे सभी रस्में निभाई गईं जो किसी आम हिंदू भारतीय परिवार में निभाई जाती हैं।

क्रिस्टी ना व रोबन कुछ दिनों पूर्व फेसबुक के माध्यम से एक दूसरे के निकट आए। यह निकटता धीरे धीरे मोहब्बत में बदल गई। अंतत: सुदूर स्पेन व इंग्लैंड के इन नागरिकों ने धर्म नगरी काशी को चुना अपने विवाह के लिए।

भारत की बहू बनी अमेरिकी महिला

शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे रोबन व किस्टीरना ने विवाह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया, एक बजडा बुक कराया और साथ ही विवाह कराने के लिए पंडित भी। अंतत: शनिवार सुबह दोनों विवाह बंधन में बंध गए। इस कार्य में इस युगल का सहयोग किया स्थानीय मल्लादहों ने।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।