विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डोकलाम विवाद के बीच चीन ने लद्दाख में बॉर्डर पर्सनल मीटिंग रोकी

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Wed, 02 Aug 2017 08:18 AM (IST)

डोकलाम में चल रही तनातनी के बीच चीन ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी डे पर लद्दाख में हर बार होने वाली बॉर्डर पर्सनल बैठकों के सिलसिले को रोक दिया है।

डोकलाम विवाद के बीच चीन ने लद्दाख में बॉर्डर पर्सनल मीटिंग रोकी
डोकलाम विवाद के बीच चीन ने लद्दाख में बॉर्डर पर्सनल मीटिंग रोकी

जम्मू (जेएनएन)। डोकलाम को लेकर भारत पर दबाव बना रहे चीन ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के लिए बॉर्डर पर्सनल बैठकों के सिलसिले को रोक दिया है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी डे पर इस बार पूर्वी लद्दाख में भारतीय, चीन सेना के बीच हुई बॉर्डर पर्सनल मीटिंगें नहीं हुई। यह प्रक्रिया पिछले कई वर्ष से जारी थी। इस बार चीनी सेना ने एक अगस्त को बैठक करने के लिए कोई कोशिश नहीं की।

अगस्त में दोनों देशों की सेनाओं के बीच दो बॉर्डर पर्सनल बैठकें होती थीं। पहली बैठक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी डे पर तो दूसरी भारतीय क्षेत्र में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर होती थी। इस बार यह बैठक भी नहीं होना तय है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच साल में करीब आधा दर्जन पूर्वी लद्दाख के चुशुल दौलत बाग ओल्डी (डीबीओ) में बैठकें होती थीं। आधी बैठकें भारतीय तो आधी चीनी क्षेत्र में होती थीं।

यह भी पढ़ें: चीन सीमा पर भारतीय सेना ने शुरू किया बंकरों का निर्माण

यह भी पढ़ें: चीनी उत्‍पादों के बहिष्‍कार से भारत को होगा नुकसान: चीनी मीडिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।