विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब समुद्र के रास्ते चीन बढ़ा रहा है भारत की चिंता

By Edited By:
Published: Tue, 14 May 2013 08:54 AM (IST)Updated: Tue, 14 May 2013 02:44 PM (IST)

भारतीय सीमा में घुसपैठ के बाद अब चीन हिंद महासागर में अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है। भारत की जल सीमा के बाहरी क्षेत्र में चीन ने करीब दो दर्जन पनडुब्बियां तैनात कर रखी हैं। हिंद महासागर में बढ़ती चीन की मौजूदगी पर नौसेना ने चिंता जाहिर की है। मंगलवार से यहां शुरू हो रहे नौसेना अधिकारियों के सम्मलेन में भारत की समुद्री स

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय सीमा में घुसपैठ के बाद अब चीन हिंद महासागर में अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है। भारत की जल सीमा के बाहरी क्षेत्र में चीन ने करीब दो दर्जन पनडुब्बियां तैनात कर रखी हैं। हिंद महासागर में बढ़ती चीन की मौजूदगी पर नौसेना ने चिंता जाहिर की है। मंगलवार से यहां शुरू हो रहे नौसेना अधिकारियों के सम्मलेन में भारत की समुद्री सीमा के करीब चीनी नौसैनिकों की मौजूदगी का मुद्दा उठ सकता है।

पढ़ें: भारत के सवालों पर चीन ने साधी चुप्पी

सम्मेलन का उद्घाटन रक्षा मंत्री एके एंटनी करने वाले हैं। सम्मेलन में नौसेना में अनुशासन के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है। समेकित रक्षा स्टाफ मुख्यालय ने हाल में रक्षा मंत्रालय को सौंपी अपनी रिपोर्ट में हिंद महासागर में चीनी युद्ध पोतों और पनडुब्बियों की तैनाती की जानकारी दी है। स्टाफ मुख्यालय ने अमेरिकी एजेंसी से प्राप्त आंकड़ों के आधार कहा था कि 22 चीनी पनडुब्बियां देश की जल क्षेत्र के बाहर तैनात कर रखी हैं। हिंद महासागर के अलावा चीन ने बांग्लादेश के चटगांव और सिटवे, म्यांमार के कोको द्वीप, श्रीलंका के हमबनटोटा और पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह के आसपास भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसके जरिए चीन भारत को समुद्र की तीन दिशाओं से घेरने की कोशिश कर रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।