विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमा पर तनातनी के बीच चीन ने रद किया भारतीय पत्रकारों का तिब्बत दौरा

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Mon, 03 Jul 2017 08:29 AM (IST)

सिक्किम में चीनी सैन्य बलों के साथ चल रही तनातनी के बीच चीन ने भारतीय पत्रकारों के तिब्बत दौरे को रद कर दिया है।

सीमा पर तनातनी के बीच चीन ने रद किया भारतीय पत्रकारों का तिब्बत दौरा
सीमा पर तनातनी के बीच चीन ने रद किया भारतीय पत्रकारों का तिब्बत दौरा

नई दिल्ली (पीटीआई)। चीन ने भारतीय पत्रकारों के तिब्बत दौरे को रद कर दिया है। यह जानकारी भारत स्थित चीनी दूतावास ने दी है। पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम के दोकलाम में भारतीय और चीनी सैन्य बलों के बीच की तनातनी के बाद चीन ने यह कदम उठाया है।

दोकलाम में भारतीय सेना ने चीन का अवैध सड़क निर्माण रुकवा दिया है। गौरतलब है कि भारतीय पत्रकारों के इस दल को चीन ने ही आमंत्रित किया था। उन्हें तिब्बत दौरा 8 जुलाई से 15 जुलाई तक करना था। लेकिन मौजूदा तनावपूर्ण हालात को और तल्खी देते हुए नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने आगामी यात्रा को रद बता दिया है। उल्लेखनीय है कि चीन हर साल भारतीय पत्रकारों को तिब्बत दौरे के लिए आमंत्रित करता है।

यह भी पढ़ें: तनातनी के बीच अगले हफ्ते जी-20 बैठक में मिलेंगे मोदी और चिनफिंग

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने भारत को गार्जियन ड्रोन निर्यात का लाइसेंस जारी किया

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।