विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंद्रयान-2 पूरी तरह स्वदेशी होगा : इसरो

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Thu, 16 Apr 2015 12:30 AM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2015 01:34 AM (IST)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का कहना है कि चंद्रयान-2 अगले दो से तीन वर्षो में विकसित कर लिया जाएगा। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का कहना है कि चंद्रयान-2 अगले दो से तीन वर्षो में विकसित कर लिया जाएगा। इसरो प्रमुख एएस किरण कुमार ने बताया कि चंद्रयान-2 पूरी तरह स्वदेश निर्मित होगा।

कुमार ने बुधवार को यहां कि चंद्रयान में लगाए जाने वाला लैंडर रूस से आयात किया जाता रहा है। अब हम खुद की तकनीक विकसित कर रहे हैं। इसलिए चंद्रयान-2 पूर्ण रूप से स्वदेश निर्मित होगा। उन्होंने बताया कि यह 2017-18 तक तैयार हो जाएगा। चांद से जुड़ी अहम जानकारी हासिल करने के लिए चंद्रयान-1 को 2008 में लांच किया गया था।

पढ़ें : अधर में लटका भारत का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2