विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन की चुनौती

By Edited By:
Published: Fri, 26 Apr 2013 09:19 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2013 09:20 AM (IST)

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के दस किलोमीटर भीतर तक घुसपैठ और अतिक्रमण को मानने से इंकार करने के बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के दस किलोमीटर भीतर तक घुसपैठ और अतिक्रमण को मानने से इंकार करने के बाद अब चीन के दो हेलीकॉप्टरों ने भारतीय वायुसेना का उल्लंघन किया है। चीन की इस हरकत को वहां हुए हाल ही में सत्ता परिवर्तन द्वारा एशिया में दबदबे के प्रदर्शन की महत्वाकांक्षा और दक्षिण चीन सागर में भारतीय उपस्थिति से नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है। हिंद महासागर में वह भारत को घेरने की पहले से ही कोशिशें कर रहा है :

दक्षिण चीन सागर मसला:

-वियतनाम के साथ समझौते के तहत भारत इस क्षेत्र में तेल खनन का कार्य कर रहा है। चीन ने उस क्षेत्र में अपनी संप्रभुता की बात कहते हुए भारत को वहां से हटने की बात कही।

-वियतनाम ने भारत का समर्थन करते हुए उस क्षेत्र को अपना बताया है। दक्षिण चीन सागर प्रशांत महासागर का हिस्सा है। चीन, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, सिंगापुर और वियतनाम देशों की सीमाएं इस सागर से मिलती हैं। भू-राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण यह जल क्षेत्र कई देशों की सीमाएं लगने के कारण एशिया का सबसे विवादित जल क्षेत्र है। चीन इस पर अपनी संप्रुभता की बात कहता है, जबकि वियतनाम जैसे देश उसके दावे को खंडन करते हैं।

स्ट्रिंग आफ पर्ल:

-हिंद महासागर में भारत को घेरने के लिए चीन, पाकिस्तान के ग्वादर, बांग्लादेश के चटगांव, श्रीलंका के हम्बनटोटा में पत्तान बनाना चाहता है।

गुलाम कश्मीर:

-गुलाम कश्मीर और गिलगित बालटिस्तान में चीनी सैनिकों की उपस्थिति भारत के लिए चिंता का विषय है। यहां वह भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

विवाद की वजह:

-ब्रिटिश भारत और तिब्बत ने 1914 में शिमला समझौते के तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा के रूप में मैकमोहन रेखा का निर्धारण किया। ब्रिटिश भारत के विदेश मंत्री सर हेनरी मैकमोहन ने इस समझौते में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हीं के नाम पर इस सीमा का नामकरण किया गया।

-यह भी मानना है कि इस सीमा रेखा का निर्धारण हिमालय के सर्वोच्च शिखर तक किया गया है। चीन इस समझौते को नहीं मानता है।

चीनी पक्ष:

-मैकमोहन रेखा को अवैध मानता है लेकिन वास्तविक नियंत्रण रेखा की वास्तविक स्थिति कमोबेश यही है।

-इस क्षेत्र में हिमालय प्राकृतिक सीमा का निर्धारण नहीं करता क्योंकि अनेक नदियां यहां सीमाओं को काटते हुए निकलती हैं।

किसमें, कितना दम

भारत चीन

सशस्त्र सेना 13.2 22.5

एयरक्राफ्ट 3500 9500

युद्धक जेट 1334 3,382

युद्धपोत 150 285

परमाणु युद्धक 50-70 200 से अधिक

सबसे लंबी अग्नि 5 डीएफ - 41

मिसाइल (5,000 किमी दूरी (10,000 किमी की मारक क्षमता) से भी ज्यादा लंबी मारक क्षमता)

पनडुब्बी 12 60

टैंक 600 3000

विमान पोतवाहक 1 1

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर