Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस की पहली सूची पर आज लगेगी मुहर

    By Sudhir JhaEdited By:
    Updated: Sat, 27 Dec 2014 02:25 PM (IST)

    आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची पर आज मुहर लगाए जाने की संभावना है। 25 प्रत्याशियों की इस पहली सूची में प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली व हारून यूसुफ सहित दिल्ली सरकार के चार पूर्व मंत्रियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, शीला

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची पर आज मुहर लगाए जाने की संभावना है। इसके लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की आज शाम चार बजे 10 जनपथ पर बैठक होने वाली है। 25 प्रत्याशियों की इस पहली सूची में प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली व हारून यूसुफ सहित दिल्ली सरकार के चार पूर्व मंत्रियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे चार अन्य मंत्रियों को टिकट दिए जाने पर पार्टी में भारी असमंजस की स्थिति है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुआई वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होने जा रही है। बताया गया है कि कुल 25 उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार है। खास बात यह है कि सभी क्षेत्रों से केवल एक-एक नाम ही दिए गए हैं, लिहाजा यह तय है कि इन तमाम नामों पर स्वीकृति की मुहर लगा दी जाएगी। यह पहला मौका होगा जब कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची चुनाव की घोषणा होने से पहले जारी की जा रही है। दूसरी सूची भी जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिए जाने की उम्मीद है।

    प्रदर्शन के आधार पर बनाई गई है नई सूची

    कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची को दिल्ली चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी पहले ही अपनी मंजूरी दे चुकी है। प्रत्याशियों के चयन के फार्मूले के संबंध में एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर ही नई सूची बनाई गई है। जिन नौ लोगों ने पिछले चुनाव में जीत दर्ज की थी उन्हें तथा दूसरे नंबर पर रहे 16 में से 11 प्रत्याशियों को टिकट देने का फैसला किया है। इनके अलावा तीन प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पहले ही स्वीकृति दे दी है। इनका चयन तब किया गया था जब तुगलकाबाद, महरौली और कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराए जाने थे। इनके अलावा दो और नाम सूची में जोड़े गए हैं। अंतिम दोनों नामों पर पार्टी में भारी विरोध की स्थिति बनी हुई है।

    लवली, हारून, वालिया, राजकुमार के नाम शामिल होने की संभावना

    पहली सूची में शीला सरकार के पूर्व मंत्रियों प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, हारून यूसुफ, राजकुमार चौहान और डॉ. अशोक कुमार वालिया के नाम शामिल होने की संभावना है। वहीं प्रो. किरण वालिया, रमाकांत गोस्वामी, मंगतराम सिंघल सरीखे पूर्व मंत्रियों के टिकट पर संकट के बादल हैं। पूर्व मंत्री डॉ. योगानंद शास्त्री का विधानसभा क्षेत्र भी बदला जा रहा है। उन्हें इस बार मालवीय नगर से मौका दिया जा सकता है लेकिन उनका नाम दूसरी सूची में होने की बात कही जा रही है।

    पढ़ेंः भाजपा को कश्मीर में रोकने की कोशिश में कांग्रेस

    पढ़ेंः दिल्ली के दंगल को अहम मान रही है भाजपा

    comedy show banner
    comedy show banner