आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी, 4 घायल
पाकिस्तान ने कल रात एक बार फिर से भारतीय सीमा से सटे गांवों में हेवी फायरिंग कर फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस फायरिंग में एक महिला समेत चार लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक कल देर रात शुरू हुई यह फायरिंग अाज सुबह तक
By Kamal VermaEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 08:13 AM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 08:20 AM (IST)
जम्मू। पाकिस्तान ने कल रात एक बार फिर से भारतीय सीमा से सटे गांवों में हेवी फायरिंग कर फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस फायरिंग में एक महिला समेत चार लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक कल देर रात शुरू हुई यह फायरिंग अाज सुबह तक जारी थी। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए जो भारतीय क्षेत्र में रिहायशी इलाकों पर आकर गिरे हैं। भारत के जवानों ने भी इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें