विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की सीबीआइ जांच शुरू

By Edited By:
Published: Wed, 09 Oct 2013 07:46 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2013 07:48 PM (IST)

नई दिल्ली। महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक बाबूलाल नागर पर शिकंजा कसता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक बाबूलाल नागर पर शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार को सीबीआइ ने मामले की जांच शुरू कर दी। नागर को जल्द ही एजेंसी पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।

पढ़ें: अब कांग्रेस विधायक पर यौन शोषण का आरोप

सीबीआइ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जांच का काम राजस्थान पुलिस से केंद्रीय जांच एजेंसी ने ले लिया है। गौरतलब है कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद नागर को डेयरी, खादी और ग्रामीण उद्योग मंत्री का पद गंवाना पड़ा था। 35 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री ने नौकरी देने के बहाने उसे अपने आवास पर बुलाया और दुष्कर्म किया। जबकि नागर का कहना है कि राजनीतिक विरोधी उनके खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर