विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब कांग्रेस विधायक पर यौन शोषण का आरोप

By Edited By:
Published: Sat, 21 Sep 2013 10:39 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2013 10:40 PM (IST)

जयपुर [जासं]। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस व अशोक गहलोत सरकार की मुश्किलें कम होने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर [जासं]। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस व अशोक गहलोत सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। दो दिन पहले दुष्कर्म के आरोप में मंत्री के फंसने के बाद अब कांग्रेस विधायक उदय लाल आंजना पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई है।

पढ़ें : रेप के आरोपी पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर का होगा डीएनए टेस्ट

मूलत : नागौर जिले के बलाया गांव निवासी उदयपुर के फतेहपुरा में रहने वाली पीड़ित महिला ने जरिये इस्तगासा आरोप लगाया कि विधायक ने शादी का झांसा देकर पांच मई 1988 को दुष्कर्म किया था। इसके बाद भी वह महिला का देह शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि सन् 1991, 1993 और 1995 में वह गर्भवती भी हो गई थी। लेकिन उदय लाल ने डॉ. सुधा कोठारी से उसका जबरन गर्भपात करा दिया। मामले में नागौर मजिस्ट्रेट ने पुलिस को जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। अब तक गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों और दो विधायकों पर दुष्कर्म, हत्या और धमकी के आरोप लगे हैं। इनमें से दो जेल में बंद हैं। जबकि हाल में मंत्री पद गंवाने वाले बाबूलाल नागर पर जांच चल रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर