विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीबीआइ का मतलब कांग्रेस बचाओ इंस्टीट्यूट : रामदेव

By Edited By:
Published: Sun, 31 Mar 2013 09:06 AM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2013 09:15 AM (IST)

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि उनके खिलाफ झूठे केस बनाने में केंद्र सरकार अव्वल है। आज सीबीआइ का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हिसार, जागरण संवाददाता। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि उनके खिलाफ झूठे केस बनाने में केंद्र सरकार अव्वल है। आज सीबीआइ का मतलब कांग्रेस बचाओ इंस्टीट्यूट है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार बताया।

रामदेव शनिवार को हरियाणा के हिसार में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के बदतर हालत की तस्वीर को देखते हुए जनता को फकीर व संतों से व्यवस्था परिवर्तन की आस है। केंद्र सरकार के शासन में धोखा, ठगी, घोटाले और नाइंसाफी चरम पर है। चरित्रवान व धनवान भारत को गरीब देश बताया जा रहा है। कांग्रेस की कब्र खुद चुकी है और देश की जनता उनकी जड़ें उखाड़ फेंकने के लिए आगामी चुनावों का इंतजार कर रही है।

उन्होंने इशारा किया कि प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार राहुल गांधी नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी हैं। मोदी, विकास व साहस के प्रतीक हैं, लेकिन मोदी को पीएम बनाने का पहला फैसला भाजपा का है। इसके बाद अध्यात्मिक संगठन व व्यक्ति फैसला करेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।