विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रेड में कैंसर पैदा करने वाले रसायन- FSSAI की रिपोर्ट की प्रतीक्षा में सरकार

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 24 May 2016 08:15 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 09:13 PM (IST)

सीएसई की रिपोर्ट पर नड्डा ने कल कहा था कि स्वास्थ्य मंत्रालय को मामले की जानकारी है और अधिकारियों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दिल्ली, जेएनएन। सभी नामी ब्रैंडों के नमूनों में कैंसर पैदा करने वाले रसायनों के पाये जाने संबंधी अध्ययन के सामने आने के एक दिन बाद सरकार ने आज कहा कि इस मुद्दे पर देश की खाद्य नियामक की रिपोर्ट मिलते ही वह उचित कार्रवाई करेगी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि उन्होंने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण: एफएसएसएआई: से मामले को गंभीरता से लेने और जल्द-से-जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

नड्डा ने कहा, ‘‘मैंने एफएसएसएआई से मामले को गंभीरता से लेने और रिपोर्ट देने को कहा है। वे लोग रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। मंत्रालय उसके अनुसार उचित कार्रवाई करेगा। रिपोर्ट मिलते ही हम लोग कार्रवाई करेंगे।’’ सेंटर फॉर साइंस एंड इंवायरन्मेंट :सीएसई: की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आम तौर पर उपलब्ध पाव और बन समेत 38 ब्रेड बैंड्र में से करीब 84 प्रतिशत के पोटैशियम ब्रोमेट और पोटैशियम आयोडेट जांच पॉजिटीव पाये गये हैं, जो विभिन्न देशों में प्रतिबंधित है क्योंकि उन्होंने आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए इन्हें ‘‘जहरीले’’ पदाथरें की सूची में शामिल किया है।

सीएसई की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए नड्डा ने कल कहा था कि स्वास्थ्य मंत्रालय को मामले की जानकारी है और अधिकारियों को तत्काल इस मुद्दे पर उन्हें रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। नड्डा ने साथ ही कहा था कि इसको लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

डीएम के अपहरण में महिला माओवादी को आजीवन कारावास की सजा

बिहार के रास्ते भारत में घुसना चाहता है चीन