विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉल सेंटर सरगना ने विराट कोहली से खरीदी थी कार

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sat, 29 Oct 2016 03:53 AM (IST)Updated: Sat, 29 Oct 2016 03:58 AM (IST)

कॉल सेंटर फर्जीवाड़े के सरगना सागर ठक्कर उर्फ शैगी ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से महज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

विनय दलवी (मिड-डे), मुंबई : कॉल सेंटर फर्जीवाड़े के सरगना सागर ठक्कर उर्फ शैगी ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से महज 50 लाख रुपये में ऑडी आर8 कार खरीदी थी। इस लक्जरी कार की वास्तविक कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है।

महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने 2012 मॉडल की यह कार शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक शहर में शैगी के एक दोस्त के पास से बरामद की है। मामले की तहकीकात के दौरान पुलिस को पता चला है कि कारों के शौकीन शैगी ने अपनी गर्लफ्रेंड को तोहफे में देने के लिए कोहली की यह कार फर्जीवाड़े से कमाए पैसों से खरीदी थी।

पुलिस को शैगी के साथ उसकी गर्लफ्रेंड की भी तलाश है। शैगी ने फर्जीवाड़े की रकम से दुबई में भी कई संपत्तियां खरीदी थीं। पुलिस का मानना है कि मामला खुलते ही शैगी दुबई भाग गया।

पढ़ें- नौकरी डॉट कॉम में साइबर क्राइम का भंडाफोड़

पढ़ें- पाक उच्चायोग व आइएसआइ अधिकारियों के संपर्क में था शोएब