यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पीएम मोदी के आदेश पर श्रीनगर पहुंचे जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर श्रीनगर पहुंचे हैं। उनके साथ राज्य का दौरा करने वालों ...और पढ़ें

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर श्रीनगर पहुंचे हैं। उनके साथ राज्य का दौरा करने वालों में केंद्रीय गृह सचिव भी हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार शाम को हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया था कि जम्मू कश्मीर में भयावह बाढ़ के बाद बचाव और राहत अभियान तेज करने में राज्य सरकार को पूरा सहयोग दें। उन्होंने प्रभावित लोगों तक जरूरी वस्तुएं तेजी से पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया।
श्रीनगर में करीब 8000 लैंडलाइन सक्रिय हो गई हैं। मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एयरसेल के माध्यम से मोबाइल सेवाओं को भी आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। इस बैठक में पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, कैबिनेट सचिव अजीत सेठ, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, प्रधानमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, केंद्रीय मंत्रालयों के सचिवों और रक्षा बलों के अधिकारी भी मौजूद थे।
