विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामने आई आतंकी बुरहान की 'हेट स्टोरी', नाराज गर्लफ्रेंड ने दी थी सुराग

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Sat, 09 Jul 2016 04:51 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jul 2016 11:37 PM (IST)

आतंकी की इश्कमिजाजी ने ही उसे मौत के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया। सूत्रों का कहना है कि बुरहान वानी के कई लड़कियों से संबंध थे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली/जम्मू। अनगिनत युवाओं को आतंक की दुनिया के लिए प्रेरित करने वाला आतंकी बुरहान वानी अपने अजीज की मुखबीरी का शिकार हो गया। एबीपी न्यूज के अनुसार बुरहान वानी हिंसा, आतंक के साथ-साथ इश्क का भी हिमायती था।

आतंकी की इश्कमिजाजी ने ही उसे मौत के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया। सूत्रों का कहना है कि बुरहान वानी के कई लड़कियों से संबंध थे। एक ऐसी भी लड़की थी जो उसपर दिल-जान छिड़कती थी। आतंकी बुरहान की भी लड़की से करीबी अन्य लड़कियों की तुलना में कहीं अधिक थी। तथाकथित गर्लफ्रेंड को बुरहान के फरेब के बारे में पता चल गया।

गर्लफ्रेंड को आतंकी के बारे में पता चल गया था कि वो अन्य लड़कियों के भी संपर्क में है। उनसे फोन पर चैट करता है। बुरहान की इस असलियत का पता चलने पर उसकी गर्लफ्रेंड को गहरा धक्का लगा। वो पचा नहीं पा रही थी कि बुरहान किसी और भी लड़की के संपर्क में है। तब उसने ठान लिया था कि वो बुरहान को सबक सिखा कर रहेगी और गर्लफ्रेंड ने बुरहान की मुखबीरी कर उसके लोकेशन के बारे में सुरक्षा एजेंसियों को बता दिया। हालांकि, बुरहान की गर्लफ्रेंड और उसकी मुखबीरी के बारे में किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।

एक नजर में जानें कैसे पनपा बुरहान और मारा गया

– त्राल के रहने वाले 14 साल के बुरहान ने भाई की सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई बदनामी से हिजबुल में शामिल हुआ

– घाटी में 7 साल से था सक्रिय

– आतंकी पर था 10 लाख रुपये का इनाम

– अमरनाथ यात्रा पर हमले की धमकी भरा वीडियो जारी कर आया सुर्खियों में

– आतंकी बुरहान के बदनसीब पिता स्कूल में शिक्षक हैं

– सोशल मीडिया पर बुरहान हमेशा एक्टिव रहता था

– दक्षिण कश्मीर में आतंकी हमले का जिम्मेदार ठहराया गया था बुरहान

आतंकियों के लिए बड़ा झटका

बुरहान के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद दक्षिण कश्मीर में आतंकियों की बुनियाद हिल गई है। इसका जीता जागता उदाहरण पुलवामा में भड़की हिंसा और हिंसा में अब जान गंवा चुके लोगों की मौत के रूप में देखा जा सकता है। दक्षिण कश्मीर के आतंकी हलके में आक्रोश भड़का हुआ है। एहतियातन अलगाववादी संगठन जेकेएलएफ के प्रमुख यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर बुरहान के एनकाउंटर को बहुत बड़ी खबर बताया है। उन्होंने कहा है कि आगामी दिन घाटी के लिए तनाव से भरे होंगे।

अातंकी बुरहान का जाकिर नाइक कनेक्शन, आखिरी ट्वीट से हुआ खुलासा

कश्मीर के नाराज लोगों का नायक बन गया है बुरहान वानी : उमर अब्दुल्ला