Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अातंकी बुरहान का जाकिर नाइक कनेक्शन, आखिरी ट्वीट से हुआ खुलासा

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Sat, 09 Jul 2016 02:40 PM (IST)

    अातंकी बुरहान सोशल मीडिया के जरिए ही युवाओं को अपना फैन बनाया था। लेकिन बुरहान खुद जाकिर नाइक का फैन था।

    नई दिल्ली। हिजबुल आतंकी बुरहान वानी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय था। उसने सोशल मीडिया के जरिए ही युवाओं को अपना फैन बनाया था। लेकिन बुरहान खुद जाकिर नाइक का फैन था। इसकी पुष्टि करते हैं उसके आखिरी ट्वीट, जिसमें उसने जाकिर नाइक का समर्थन किया था। 10 लाख का इनामी बुरहान वानी शुक्रवार को एक मुठभेड़ में मारा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ेंः जाकिर नाइक पर कसा शिकंजा, पीस टीवी का यूआरएल हुआ ब्लॉक

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर साल 2012 से बुरहान ने @Gazi_Burhan2 हैंडल से अकाउंट बनाया हुआ है।बुरहान को 369 लोग फॉलो करते हैं। वहीं खुद बुरहान 119 लोगों को फॉलो करता था। अपने आखिरी ट्वीट में बुरहान ने जाकिर नाइक को समर्थन देने की अपील की थी।

    शुक्रवार को ही बुरहान ने ट्वीट जाकिर नाइक की एक तस्वीर ट्वीट की और उसके साथ लिखा कि 'सपोर्ट जाकिर नाइक, ऑर टाइम विल कम व्हेन कुरान रिसाइटेशन विल भी बैन्ड।' यानी जाकिर नाइक का समर्थन कीजिए, वरन ऐसा समय भी आ जाएगा जब कुरान पढ़ने पर भी पाबंदी लगा दी जाएगी। बता दें कि बीते कुछ समय से खुफिया एजेंसियां बुरहान की सोशल मीडिया एक्टिविटिज पर नजर बनाए हुई थीं।

    पढ़ेंः श्रीनगर :बुरहान वानी के खात्मे के बाद कई इलाकों में कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं बंद