यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पीएम की योजनाओं को लागू करने वाले अधिकारी होंगे पुरस्कृत
राजग सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को लागू करने वाले केंद्र और राज्यों के नौकरशाहों को प्रधानमंत्री पुरस्कार दिया जाएगा।

नई दिल्ली। राजग सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को लागू करने वाले केंद्र और राज्यों के नौकरशाहों को प्रधानमंत्री पुरस्कार दिया जाएगा। "स्वच्छ भारत मिशन", "प्रधानमंत्री जन धन योजना" और "मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड" जैसी योजनाएं इनमें शामिल हैं।
इन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने वाले अधिकारियों को 21 अप्रैल को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 21 अप्रैल सिविल सर्विसेज दिवस के रूप में मनाया जाता है। केंद्र सरकार आम तौर पर सिविल सर्विसेज दिवस पर लोक प्रशासन में सर्वोत्तम काम के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार देती है।
पढ़ेंः राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को सराहा, कहा-उनकी कथनी और करनी में नहीं है फर्क
पुरस्कार के तौर पर प्रशस्ति पत्र और नकद राशि प्रदान की जाती है। पुरस्कार केंद्र और राज्य के अधिकारियों द्वारा किए गए असाधारण और इनोवेटिव कामों के लिए दिया जाता है। हालांकि इस साल से सरकार के प्राथमिक कार्यक्रमों को उत्कृष्टता से लागू करने पर प्रधानमंत्री पुरस्कार दिया जाएगा।
पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अच्छे काम करने वाले नौकरशाहों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। उनके द्वारा सरकार की प्रमुख कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करना अच्छे शासन के लिए आवश्यक है।
पढ़ेंः पीएम मोदी बोले, महिलाएं खुद सशक्त; पुरुष होते कौन हैं जो सशक्त करेंगे
