विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांबा में सेना ने असफल की आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 23 Aug 2016 03:52 AM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 05:14 AM (IST)

जम्‍मू कश्‍मीर में सांबा सेक्‍टर में सेना ने सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

News Article Hero Image

जम्मू (राज्य ब्यूरो)। अपने इलाकों में आतंकवादियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के पाकिस्तान रेंजर्स के वायदे के बाद भी सीमा पार संदिग्ध गतिविधियां जारी हैं। ऐसे में कड़ी चौकसी बना रहे सीमा सुरक्षा बल ने रविवार देर रात सांबा क्षेत्र में सीमा के पास आए गए आतंकवादियों को वापस भागने के लिए मजबूर कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि संदिग्ध घुसपैठ के लिए कमजोर कड़ी तलाश रहे थे।

सूत्रों के अनुसार रविवार रात करीब ग्यारह बजे सीमा सुरक्षा बल ने सांबा के पानसर इलाके में अंधेरे की आड़ में कुछ आतंकवादियों को सीमा के पास आते देखा। सतर्क जवानों द्वारा चेतावनी दी जाने के बाद आतंकवादी सरकंडों की आड़ में वापस भागने लगे। जवानों ने वापस भाग रहे आतंकवादियों पर कुछ राउंड गोलियां भी चलाई। इसी बीच सोमवार को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उस इलाकों में तलाशी अभियान चलाया, जहां रात को आतंकवादी देखे गए थे।

कश्मीर पंडित नेहरू की असफल राजनीति का सटीक उदाहरण: जितेंंद्र सिंह

सीमा पार संदिग्ध गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए चौकसी को और कड़ा कर दिया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान में हुई दोनो देशों के सीमा प्रहरियों के अधिकारियों की बैठक में पाकिस्तानी रेंजर्स ने विश्र्वास दिलाया था कि वे अपनी जमीन से आतंकवादी गतिविधियों पर रोक लगाएंगे। अलबत्ता रेंजर्स ने यह भी कहा था कि सीमा सुरक्षा बल के मुकाबले उनकी संख्या एक तिहाई कम है, जिसका फायदा लेने के कई बार आतंकवादी कामयाब भी हो जाते हैं।

जम्मू कश्मीर से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करेंं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।