विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटिश मंत्री ने टाटा समूह से वार्ता की

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Wed, 06 Apr 2016 10:32 PM (IST)Updated: Wed, 06 Apr 2016 10:35 PM (IST)

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री साजिद जावेद ने बुधवार को यहां टाटा समूह के चेयरमैन सायरस मिस्त्री से मुलाकात की और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री साजिद जावेद ने बुधवार को यहां टाटा समूह के चेयरमैन सायरस मिस्त्री से मुलाकात की और समूह के ब्रिटेन में कारोबार की बिक्री प्रक्रिया पर चर्चा की। टाटा समूह के ब्रिटेन में कारोबार के लिए जल्द से जल्द खरीदार तलाशने और हजारों नौकरियां बचाने के लिए जावेद भारत खासतौर पर आए हैं।

आज सुबह ही मुंबई पहुंचे जावेद ने मिस्त्री और समूह के दूसरे शीर्ष अधिकारियों से बांबे हाउस में दो घंटे तक गहन मंत्रणा की। बांबे हाउस टाटा समूह का मुख्यालय है। समूह ने पिछले दिनों ब्रिटेन में अपना स्टील कारोबार बेचने का फैसला किया था। कंपनी को इस कारोबार में रोजाना भारी घाटा हो रहा है।

टाटा समूह के किसी अधिकारी या ब्रिटिश मंत्री ने वहां उपस्थित मीडिया से कोई बात नहीं की। वहां ब्रिटिश मीडिया का खासा जमावड़ा था। जावेद ने टाटा समूह के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक चटर्जी से भी मुलाकात की। समझा जाता है कि ब्रिटिश मंत्री ने बिक्री प्रक्रिया पर चर्चा की। इसमें यह सुनिश्चित करना था कि इस प्रक्रिया में नौकरियों पर कोई खतरा न हो।