विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इम्तियाज के घर से मिला बम बनाने का जखीरा

By Edited By:
Published: Mon, 28 Oct 2013 02:44 AM (IST)

नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान पटना में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में गिरफ्तार इम्तियाज के रांची स्थित घर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण न्यूज नेटवर्क, रांची। नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान पटना में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में गिरफ्तार इम्तियाज के रांची स्थित घर पर पुलिस ने छापेमारी की। रांची के धुर्वा के सीठीओ गांव निवासी कमालुद्दीन के पुत्र इस्तियाक उर्फ इम्तियाज के घर से पुलिस ने ओसामा बिन लादेन से जुड़ा आतंकी साहित्य व विस्फोटक आदि बरामद किया है। पुलिस ने इम्तियाज के पिता कमालुद्दीन समेत चार परिजनों को हिरासत में लिया है। कमालुद्दीन हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

परिजनों की मानें तो इम्तियाज पिछले दो दिनों से लापता है। उसके साथ उसका भतीजा 15 वर्षीय तौफीक आलम व दो अन्य साथी तारिक और सीठीओ बस्ती के सुल्तान का बेटा नोमान भी लापता है। पटना में इम्तियाज की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों की सूचना पर रांची एसएसपी साकेत कुमार सिंह के नेतृत्व में इम्तियाज के आवास पर पुलिस ने छापेमारी की। उसके पिता ने बताया कि छह भाइयों में इम्तियाज चौथे नंबर पर है। उससे बड़े तीन भाई एचइसी में सप्लाई से जुड़े हैं, जबकि छोटा राजमिस्त्री का काम करता है। उन्होंने बताया कि इम्तियाज से नियमित तौर पर अनजान लोग मिलने आते थे।

छापेमारी में बारूद भरा प्रेशर कुकर, फ्यूज, टाइमर, केबल, तार, कांच की गोलियां, चाकू, पेन ड्राइव, बैट्री, सीडी कैसेट, टार्च, मोबाइल, दो सिमकार्ड आदि बरामद हुए हैं। पुलिस हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में भी छापेमारी कर रही है। झारखंड एडीजी लॉ एंड आर्डर सह प्रवक्ता एसएन प्रधान ने बताया कि पटना सीरियल बम ब्लास्ट में झारखंड का कनेक्शन सामने आया है। झारखंड पुलिस हरसंभव मदद करेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।