विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवनार डंपिंग ग्राउंड प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित होगा : BMC

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Mon, 21 Mar 2016 08:42 AM (IST)Updated: Mon, 21 Mar 2016 05:40 PM (IST)

देवनार डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग के बाद बीएमसी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। कमिश्नर अजय मेहता ने कहा कि देवनार डंपिंग ग्राउंड अब से प्रतिबंधित क्षेत्र होगा। इस मामले में शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।

News Article Hero Image

मुंबई। देवनार डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग के बाद बीएमसी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। कमिश्नर अजय मेहता ने कहा कि देवनार डंपिंग ग्राउंड अब से प्रतिबंधित क्षेत्र होगा। इस मामले में शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि देवनार डंपिंग ग्राउंड पर नजर रखने के लिए 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा 40 नाइट विजन कैमरे भी लगाए जाएंगे।

रविवार को अाधी रात को देवनार डंपिंग ग्राउंड में अचानक भीषण अाग लग गई थी। देखते ही देखते अाग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देवनार अौर अासपास के क्षेत्र में अाग की ऊंची-ऊंची लपटे देखी जा सकती हैं।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई लेकिन अभी तक अाग पर काबू नहीं पाया जा सका है। अाग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड की टीम अाग बुझाने में लगी है।

डंपिंग ग्राउंड के अासपास रहने वाले लोगों ने बताया कि कचरा डंपिग के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड को एेसे स्थान पर शिफ्ट करना चाहिए जहां जनसंख्या कम हो।

देवनार व अासपास के क्षेत्रों में सोमवार की भी सुबह धुअां अौर अाग की लपटे देखी जा रही है।

धुएं से स्थानीय नागरिक परेशान

देवनार डंपिंग ग्राऊंड के अासपास फैले धुएं से स्थानीय नागरिक काफी परेशान हैं। एक नागरिक ने बताया की मैने अांख का ऑपरेशन कराया हूं। धूएं के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। एक अन्य ने बताया कि यहां तीन दिन से अाग लगी है। अासपास रहने वालों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को देवनार के पीडि़त लोगों के बारे में कुछ विचार करना चाहिए।

अाग को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में सपा लाएगी स्थगन प्रस्ताव

देवनार में लगी अाग को लेकर सपा विधायक अबू आजमी ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाएंगे। उन्होंने बताया कि अाग को नियंत्रित करने में महाराष्ट्र सरकार अौर बीएमसी विफल रही है। उन्होंने बीएमसी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गुमराह किया है।

सांसद को घोटाले का शक

भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि देवनार मामले में कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से चर्चा हुई थी। इस पूरे मामले में बीएमसी की अोर से घोटाला किए जाने का शक हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुंबई में 7-8000 टन कचरा रोज निकलता है, लेकिन बीएमसी अायुक्त की अोर से 11000 टन कचरा उठाने का भुगतान किया जाता है। अांकड़ों में 30 प्रतिशत का अंतर घोटाले की अोर संकेत दे रहे हैं।

पढ़ेंः गर्मी के मौसम अग्निकांडों पर काबू व राहत के लिए रहें तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।