विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवा में गोमांस पर नहीं लगेगी रोक

By Sandeep KumarEdited By:
Published: Fri, 20 Mar 2015 12:56 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2015 01:10 PM (IST)

राज्य के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत परेस्कर ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा कि पार्टी काफी वर्षों बाद राज्य में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बीजेपी के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में गोमांस पर कानूनन प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सवाल उठ रहे थे कि क्या अन्य सत्तारुढ़ राज्यों में भी वह गोमांस पर रोक लगाएगी, लेकिन गोवा में ऐसा नहीं होने जा रहा है। गोवा सरकार ने निर्णय किया है कि राज्य में किसी भी रूप में गोमांस पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय को मद्देनजर रखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया है, क्योंकि यह समुदाय के भोजन का आवश्यक हिस्सा है।

राज्य के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत परेस्कर ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा कि पार्टी काफी वर्षों बाद राज्य में मुस्लिमों और ईसाइयों का भरोसा जीत पाई है, लिहाजा वह ऐसा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि गोवा में 39-40 फीसदी अल्पयसंख्यक रहते हैं। यह उनके खानपान की आदतों का हिस्सा है। हम इसे कैसे और क्यों प्रतिबंधित कर सकते हैं। विशेषकर अल्पपसंख्यक अपने भोजन में बीफ खाते हैं।

परेस्कर के इस बयान को केंद्र के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के लिए एक आंतरिक झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि महाराष्ट्र और हरियाणा में उसकी सरकारों ने गौमांस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में है, वहां गौमांस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राज्य स्तरीय पदाधिकारी पारेस्कर ने कहा कि वह गौ हत्या को लेकर हिंदू समुदाय के एक बड़े तबके की भावनाओं को भी समझते हैं।

पढ़ें : 50 किलो गोमांस सहित एक गिरफ्तार

पढ़ें : तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन बोले, 'गरीबों का प्रोटीन है गोमांस'