विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा चोर नहीं चौकीदार है: राजनाथ

By Edited By:
Published: Tue, 19 Nov 2013 11:05 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2013 11:48 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा था कि हां! हम चोर हैं, हमने कांग्रेस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

छिंदवाड़ा [ब्यूरो]। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा था कि हां! हम चोर हैं, हमने कांग्रेस की नींद चुराई। मोदी के उलट मंगलवार को जिला मुख्यालय पर स्थित जनपद मैदान में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा चोर नहीं, चौकीदार है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा भाजपा नेताओं को चोर कहे जाने पर भाजपा अध्यक्ष नाराजगी जाहिर कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने विपक्ष में रहकर जागरूक विपक्ष का काम किया है। भाजपा चोर नहीं चौकीदार है। भाजपा ने कांग्रेस को देश के खजाने में सेंध लगाने से रोका है। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है,जहां पर बीते 40 साल से एक ही परिवार सत्ता का फायदा उठाकर देश को कंगाल कर रहा है। इस परिवार ने देश का बंटाढार कर दिया है। यूपीए की सरकार ने देश में साढ़े पांच लाख करोड़ के घोटालों को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आर्थिक संकट बढ़ रहा है। ऐसे में भाजपा ही लोगों को अब संकट से उबार सकती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।