विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटेल पहले पीएम होते तो भाजपा, संघ न होते

By Edited By:
Published: Wed, 30 Oct 2013 04:24 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2013 04:11 PM (IST)

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार बल्लभाई पटेल पर दिए बयान के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बुधवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भोपाल। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार बल्लभभाई पटेल पर दिए बयान के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि यदि लौहपुरुष भारत के पहले प्रधानमंत्री होते तो आज भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दोनों का वजूद नहीं होता।

पढ़ें : पटेल पर मोदी-मनमोहन में चले शब्दवाण

दिग्विजय सिंह ने मंगलवार रात यहां राजाभोज हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मेरे मन में कोई संशय नहीं है कि यदि पंडित जवाहर लाल नेहरू की जगह पटेल पहले प्रधानमंत्री होते तो भाजपा और आरएसएस का आज वजूद ही नहीं रहता।

गौरतलब है कि कल अहमदाबाद में सरदार पटेल के पुनर्निर्मित संग्रहालय के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने एक-दूसरे पर वाण चलाए थे। मोदी ने कहा था कि यदि पटेल पहले प्रधानमंत्री होते तो देश की तकदीर और तस्वीर कुछ और होती। उन्होंने कहा कि देश को हमेशा एक शिकायत रहेगी, हर भारतीय को इस बात का दर्द और अफसोस रहेगा कि सरदार पटेल भारत के पहले प्रधानमंत्री नहीं हुए। यदि ऐसा होता तो देश की तकदीर कुछ अलग होती, तस्वीर कुछ अलग होती।

पढ़ें : मोदी को कहा फेकू, मनमोहन की हुई जय-जयकार

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी को यह बात नहीं भूलना चाहिए कि पटेल ने ही सांप्रदायिक हिंसा भड़काने पर आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने उन सभी सर्वे को खारिज कर दिया जिसमें यह अनुमान व्यक्त किया गया है कि मध्यप्रदेश में भाजपा विधानसभा चुनाव में एकबार फिर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि इन सभी सर्वे को फाड़कर डस्टबिन में फेंक देना चाहिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर