विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी सरकारी आवास पर ही देखेंगे नतीजे

By Edited By:
Published: Thu, 15 May 2014 10:44 PM (IST)Updated: Fri, 16 May 2014 02:07 AM (IST)

भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गांधीनगर के अपने सरकारी आवास पर ही लोकसभा चुनाव के नतीजे देखेंगे। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गांधीनगर के अपने सरकारी आवास पर ही लोकसभा चुनाव के नतीजे देखेंगे। इसके बाद शुक्रवार शाम को वासणा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में मोदी शनिवार दोपहर पहुंचेंगे, जहां कई कार्यक्रमों में शिकरत के बाद दिल्ली रवाना होंगे।

चुनाव परिणाम के लिए सीएम आवास पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। दोपहर तक नतीजे देखने के बाद मोदी कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए भाजपा कार्यालय जाएंगे। शाम सात बजे मोदी वासणा इलाके के धरणीधर में जनसभा को संबोधित करेंगे। शनिवार को मोदी वाराणसी में रैली निकालकर पार्टी कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार जताएंगे। वाराणसी में पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद शाम को वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रशासनिक अमले ने चुनाव परिणाम के बाद उनके संभावित पद व कद को देखते हुए वाराणसी में नए सिरे से सुरक्षा-व्यवस्था की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने प्रस्तावित काशी यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 17 मई-शनिवार को नरेंद्र मोदी विशेष विमान से शाम 4.45 बजे बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से कारों के काफिले संग शाम 5.30 बजे सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे, जहां बाबा दरबार में रुद्राभिषेक और विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे। मोदी शाम 6.15 बजे दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे। गंगा पूजन के बाद 7 बजे गंगा आरती में सम्मिलित होंगे। वह रात 8.00 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और रात 8.55 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे। मोदी के पैतृक गांव वडनगर में उत्साह का माहौल है। गांव में सभी घरों में रोशनी की सजावट की गई है और शुक्रवार को चुनाव परिणाम के बाद जोरदार आतिशबाजी की भी व्यवस्था है। गुजरात की सभी तहसील, जिलास्तर पर भी आतिशबाजी की व्यवस्था है। चुनाव परिणाम के साथ ही दोपहर में भाजपा कार्यालयों पर जश्न मनाया जाएगा। इसके बाद हर शहर में जश्न का इंतजाम किया गया है। मुस्लिम समाज ने वडोदरा में मोदी की सात फुट की प्रतिमा बनाई है। साथ ही भाजपा को देश में जितनी सीट मिलेंगी उतनी ही मोटरसाइकिलों की रैली निकाली जाएगी।

'गुजरात की तरह देश का भी भाग्य बदलेंगे मोदी'