विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा सांसद ने कानून का मजाक उड़ाया : सपा

By Edited By:
Published: Thu, 11 Sep 2014 10:37 PM (IST)

लखनऊ ब्यूरो। अनुमति के बगैर लखनऊ में भाजपा की चुनावी सभा पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ ब्यूरो। अनुमति के बगैर लखनऊ में भाजपा की चुनावी सभा पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से कानून का मजाक उड़ाते हुए जनसभा की उससे फासिस्ट चरित्र उजागर हो गया है।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि जनता समझ गयी है कि भाजपा भाइयों के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर वोटों की फसल काटना चाहती है। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन उनकी आदत में शामिल है। भाजपा सांप्रदायिकता फैलाने और सीनाजोरी का वैसा ही आचरण दोहरा रही है जैसा लोकसभा चुनाव में किया था। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें कायदे-कानूनों की चिन्ता नहीं हैं। वे कानून तोड़कर शेखी दिखाने में यकीन रखते हैं।

राजेन्द्र चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सांप्रदायिक दंगों की आंच में लाभ देखते हैं। योगी आदित्यनाथ लव जिहाद के नाम पर समाज के एक वर्ग के प्रति विद्वेष के बीज बो रहे हैं। उन्होंने लखनऊ में धारा 144 तोड़कर और अवैधानिक तरीके से सभा कर कानून का मजाक उड़ाने का प्रयास किया है। जनता यह समझ गयी है किभाजपा अराजकता पैदा करने पर तुली है, लेकिन राज्य सरकार सामाजिक दुर्भावना नहीं फैलने देगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि सांप्रदायिक व अलगाववादी ताकतों को करारी शिकस्त दी जाएगी।

पढ़ें: योगी की घेराबंदी से गरमाया सियासी माहौल

पढ़ें: रोक के बावजूद योगी ने की लखनऊ में रैली, केस दर्ज