विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमीन विवाद पर दरोगा को भाजपा सांसद की धमकी

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sat, 24 Dec 2016 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 24 Dec 2016 07:23 PM (IST)

सांसद ने एसआइ अरुण को अपनी औकात में रहने की नसीहत दी और धमकी देते हुए कहा कि पुलिस का काम जमीन का कब्जा हटाना या दिलाना नहीं है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, अहमदाबाद : जमीन पर कब्जे का विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा को भाजपा सांसद दिलीप भाई पटेल के धमकाने और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो को लेकर राजनीतिक व मीडिया हलकों में काफी सरगर्मी है। हालांकि अभी पार्टी या प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, आणंद से सांसद दिलीप पटेल के भाई ने करमसद में एक भूमि पर कब्जा कर रखा है। भूमि की मालकिन ने पुलिस को कब्जा दिलवाने के लिए अर्जी दी थी। उप निरीक्षक (एसआइ) अरुण कुमार परमार के घटनास्थल पर पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद सांसद भी आ गए।

पढ़ें- IT विभाग की छापेमारी के बाद तमिलनाडु के पूर्व मुख्य सचिव अस्पताल में भर्ती

इसके बाद सांसद ने एसआइ अरुण को अपनी औकात में रहने की नसीहत दी और धमकी देते हुए कहा कि पुलिस का काम जमीन का कब्जा हटाना या दिलाना नहीं है। उनके भाई को डराने का प्रयास न करें। वह थाने में आकर सफाई नहीं देगा। एसआइ अरुण ने जब विवादित संपत्ति का मुआयना करने का प्रयास किया तो उन्हें धक्का मारकर बाहर निकाल दिया।

पढ़ें- जानिए, मात्र कुछ पैसों में बिक रही भारतीय नागरिकता