विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में मिल सकता है भाजपा को पूर्ण बहुमत

By Sachin kEdited By:
Published: Thu, 05 Feb 2015 12:01 AM (IST)Updated: Thu, 05 Feb 2015 12:08 AM (IST)

चुनाव से पहले हुए चार सर्वेक्षणों में भाजपा दिल्ली विधानसभा में पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। इंडिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चुनाव से पहले हुए चार सर्वेक्षणों में भाजपा दिल्ली विधानसभा में पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। इंडिया टीवी-सी वोटर के सर्वे के अनुसार, चुनाव में भाजपा को 37 सीटें, आप को 28 जबकि कांग्रेस पांच सीटें जीत रही है। दवीक-आइएमबीआरका सर्वे, भाजपा को 36 व आप को 29 सीटें दिला रहा है।

उसके अनुसार, कांग्रेस को सिर्फ चार सीटें मिलेंगी। इसी तरह आइबीएन-7 द्वारा प्रसारित डाटा मिनरिया के सर्वेक्षण में भी भाजपा की 36 सीटें आने का दावा किया गया है। वहीं, आप को 27 व कांग्रेस को 7 सीटें मिलने की बात कही गई है।

जी-तालीम के सर्वेक्षण में भाजपा को 32 से 36, आप को 30-34 व कांग्रेस को चार सीटें दी गई हैं। न्यूज नेशन चैनल ने भाजपा की 30-35 सीटें आने का दावा किया है, जबकि आप की सीटों का आंकड़ा 30-34 के बीच रहने की बात कही गई है। वहीं, कांग्रेस को 3-5 सीटें जीत सकती है।

हालांकि द इंडिया टुडे-सिसेरो ने मंगलवार को आप को 38-46 सीटें मिलने का दावा किया था और भाजपा को 19-25 सीटों पर समेट दिया था। कांग्रेस को 3 से 7 सीटें मिलने की बात कही थी। टाइम्स नाउ के 'पूल ऑफ पूल्स ' के अनुसार, आप 70 में से 34 सीटें जीत सकती है, जबकि भाजपा 32 और कांग्रेस को चार सीटों से संतोष करना पड़ेगा।

पढ़ेंः खुद के सर्वे में आप ने थपथपाई पीठ