विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूसरी सूची में हो सकते हैं सुषमा, राजनाथ के नाम

By Edited By:
Published: Fri, 07 Mar 2014 09:49 PM (IST)Updated: Sat, 08 Mar 2014 07:19 AM (IST)

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए लगभग सौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची भाजपा शनिवार को जारी कर सकती है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जाब्यू]। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए लगभग सौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची भाजपा शनिवार को जारी कर सकती है। माना जा रहा है कि इसमें सुषमा स्वराज और राजनाथ सिंह समेत कुछ बड़े नाम भी शामिल होंगे। इस सूची के साथ तीसरे चरण के मतदान तक की ज्यादातर सीटें तय हो जाएंगी।

भाजपा ने पहली सूची में 54 नाम घोषित किए थे। बताते हैं कि शनिवार को महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की बची हुई सीटों के साथ उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल की कुछ सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए जाएंगे। तीसरे चरण में 92 सीटों पर मतदान होना है, जिसके लिए 15 मार्च से नामांकन शुरू हो जाएगा। लिहाजा पार्टी इन सीटों पर हर हाल में निर्णय ले लेना चाहती है। इसी चरण में उत्तर प्रदेश और हरियाणा की भी 10 सीटों पर मतदान होना है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की वर्तमान सीट गाजियाबाद भी इसमें शामिल है। राजनाथ का हालांकि इस बार लखनऊ से लड़ने का मन है।

पढ़ें : मोदी लखनऊ से लड़ेंगे या वाराणसी से, संघ करेगा तय!

भाजपा में दोबारा शामिल हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा का नाम भी दूसरी सूची में आ सकता है। बाद के चरणों का फैसला 13 मार्च को चुनाव समिति की बैठक में होगा।