विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडिगो की फ्लाइट में बच्ची से छेड़छाड़, भाजपा नेता गिरफ्तार

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 01 Jun 2016 01:08 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jun 2016 01:14 PM (IST)

गुजरात में नाबालिग से छेड़खानी के मामले में भाजपा के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

News Article Hero Image

अहमदाबाद। गुजरात के एक स्थानीय नेता पर 13 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। जिसके बाद उन्हें यौन अपराधों से बाल संरक्षण (POCSO) एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। एनडीटीवी में छपी खबर के मुताबिक आरोपी भाजपा नेता अशोक मकवाना(41) भाजपा की गांधीनगर इकाई के उपाध्यक्ष हैं।

किशोरी का आरोप है कि बीते शुक्रवार को गोवा से अहमदाबाद की इंडिगो फ्लाइट में भाजपा नेता ने उसके साथ छेड़छाड़ की। नाबालिग के परिजनों ने बताया कि फ्लाइट में किशोरी की अगली सीट पर बैठे यात्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस के अनुसार, एयरलाइन के रिकॉर्ड से उसे पता चला कि इस किशोरी की अगली सीट मकवाना के दोस्त के नाम पर हैं। इन दोनों ने फ्लाइट लेने के बाद अपनी सीट बदल ली थी।

पीड़िता की मानसिक आयु क्यों न बने पोस्को में मुकदमे का आधार