Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में बदहाली की जिम्मेदार भाजपाः सोनिया

    By anand rajEdited By:
    Updated: Sun, 23 Nov 2014 08:14 PM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए पहली बार प्रचार करने आई कांग्रेस अध्यक्ष ने कुछ मिनट के संबोधन में मोदी और भाजपा को घेरा। डालटनगंज की सभा में उन्होंने कहा, झारखंड की बदहाली के लिए भाजपा जिम्मेदार है। महज 11 मिनट के संक्षिप्त भाषण में कहा कि प्रदेश

    जागरण संवाददाता, डालटनगंज। झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए पहली बार प्रचार करने आई कांग्रेस अध्यक्ष ने कुछ मिनट के संबोधन में मोदी और भाजपा को घेरा। डालटनगंज की सभा में उन्होंने कहा, झारखंड की बदहाली के लिए भाजपा जिम्मेदार है। महज 11 मिनट के संक्षिप्त भाषण में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ही मजबूत सरकार देने का माद्दा रखती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तत्कालीन केंद्र की संप्रग सरकार द्वारा दिए गए धन का उपयोग प्रदेश के हित में नहीं किया गया। ऐसा होता तो यहां की तस्वीर अलग ही होती। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन की शुरुआत मोदी पर आरोपों के साथ की, कहा- दो दिन पहले प्रधानमंत्री यहां बड़ी-बड़ी बातें करके गए हैं, लेकिन यहां के विकास की बात किसी को याद नहीं रहती। मोदी देश के नहीं, सिर्फ भाजपा के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को वोट देकर जिताने की अपील की। कहा, यहां सबसे ज्यादा समय तक भाजपा ने शासन किया, इसलिए विकास की पहली जिम्मेदारी उसकी है। गुमला की चुनावी सभा में सोनिया ने भाजपा को सपनों का सौदागर बताया। कहा कि भाजपा सपने बेचकर वोट खरीद रही है, इससे सावधान रहने की जरूरत है।

    गाड़ी के पावदान पर खड़े हो लगाया चक्कर


    डालटनगंज में जनता से खुद को जोड़ने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने सुरक्षा घेरा भी तोड़ दिया और डी के पार जाकर लोगों से मिलीं। सफारी के पावदान पर खड़ी होकर उन्होंने मैदान का एक चक्कर भी लगाया। इससे पहले भाषण देने हैलीपेड से मंच तक का रास्ता उन्होंने पैदल ही तय किया और भाषण खत्म कर भी पैदल ही मैदान के पार पहुंची। एसपीजी के जवान पीछे-पीछे भागते रहे। अपने भाषण के दौरान उन्होंने झारखंड में 24 की जगह 25 जिलों का उल्लेख कर दिया।

    सोनिया के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता

    सोनिया गांधी की रवानगी के बाद भाजपा व कांग्रेस समर्थक भिड़ गए। बवाल बढ़ता देख उपायुक्त ने भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह को हिरासत में लेने का आदेश दिया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी भी समर्थकों के साथ सड़क पर उतर आए।

    पढ़ेंः झारखंड को बाप-बेटे के राज से मुक्ति दिलाएंः पीएम मोदी

    पढ़ेंः झारखंड में बोले राहुल, 'झाड़ू लगाना सिर्फ मार्केटिंग'

    comedy show banner
    comedy show banner