विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने की चुनाव आयोग से 'आप' की मान्यता खत्म करने की मांग

By Edited By:
Published: Sat, 19 Jul 2014 02:45 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jul 2014 07:35 AM (IST)

आम आदमी पार्टी [आप] पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने शनिवार को चुनाव आयोग से आप ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी [आप] पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने शनिवार को चुनाव आयोग से 'आप' की मान्यता खत्म करने की मांग की है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि आप पोस्टर के माध्यम से नफरत फैलाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में दिल्ली और देश की जनता आप को कभी माफ नहीं करेगी।

सतीश उपाध्याय ने आप पर वोट बैंक की सियासत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के सहयोगी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार देश की एक प्रतिष्ठित एवं राष्ट्रीय पार्टी भाजपा को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव आयोग के समक्ष अपनी शिकायतों को रखते हुए आप जैसे राष्ट्र विरोधी पार्टी की मान्यता समाप्त करने की अपील करेगी।

पढ़ें : बिखर सकता है केजरीवाल का कुनबा, भाजपा के संपर्क में हैं कई विधायक

पढ़ें : दिलीप पांडे के समर्थन में 'आप', भाजपा पर बोला हमला