यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राष्ट्रीय पार्टियों की मान्यता समाप्त करने की मांग
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव में छह फीसद मत प्राप्त नहीं करने वाले राजनीतिक दलों की राष्ट्रीय पार्टी की ...और पढ़ें

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव में छह फीसद मत प्राप्त नहीं करने वाले राजनीतिक दलों की राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता खत्म करने की मांग की है। इसके लिए भाजपा नेता डॉ. नंदकिशोर गर्ग के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सोमवार को चुनाव आयोग जाकर पत्र सौंपा।
डॉ. गर्ग के साथ बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश शर्मा व अन्य नेता शामिल थे। उन्होंने चुनाव आयोग से सपा, बसपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, सीपीएम और सीपीआइ को राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता खत्म करने की मांग की। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी सहित उक्त सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव में छह फीसद मत प्राप्त नहीं की हैं। जबकि चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक राष्ट्रीय पार्टी के लिए इतना मत प्राप्त करना जरूरी है।
