विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में नक्सली विस्फोट में सात की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 17 Oct 2013 09:06 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 18 Oct 2013 02:11 AM (GMT+05:30)

बिहार के औरंगाबाद जिले के खुदवां थाना स्थित पिसाय गांव के पास बृहस्पतिवार शाम नक्सलियों ने सड़क पर बारुदी सुरंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। बिहार के औरंगाबाद जिले के खुदवां थाना स्थित पिसाय गांव के पास बृहस्पतिवार शाम नक्सलियों ने सड़क पर बारुदी सुरंग द्वारा विस्फोट कर सात लोगों की हत्या कर दी। वारदात के बाद दहशत फैलाने के लिए हथियारबंद नक्सलियों ने फायरिंग भी की। इस दौरान करीब दो दर्जन नक्सली 'माओवाद जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे। पुलिस की देरी से ग्रामीणों आक्रोश है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये सहायता की घोषणा की है।

पढ़ें : रमन सिंह ने पत्‍‌नी बेटे के लिए मांगी जेड प्लस सुरक्षा

दाउद नगर के उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मुहम्मद अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि विस्फोट में पिसाय गांव निवासी जिला पार्षद सुधा देवी के पति सुशील पांडेय सहित सात लोगों की मौत हो गई। सभी ओबरा से वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार नक्सलियों ने तीन विस्फोट किए थे। इसके बाद गांव का रुख कर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। सरपंच वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि वारदात की सूचना देने के बाद भी पुलिस दो घंटे तक नहीं पहुंची। बाद में आक्रोशित ग्रामीणों पुलिस का घेराव किया। बचाव के लिए पुलिस ने हवाई फायर भी किए। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस समय पर पहुंचती तो नक्सली पकड़े जाते। एसडीपीओ ने बताया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि शव पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

आइजी अभियान अमित कुमार ने बताया कि पुलिस औरंगाबाद में सघन अभियान चला रही है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ एसटीएफ जवानों को भी भेजा गया है। गोह विधायक डॉ. रणविजय सिंह ने बताया कि जिला परिषद सदस्य के पति सुशील पांडेय नक्सलियों की हिटलिस्ट में थे। चार दिन पहले भी क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना थी, जिससे पुलिस को अवगत कराया गया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।