विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल में जल्द आ सकता है बड़ा भूकंप

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Tue, 06 Dec 2016 08:18 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 08:24 PM (IST)

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा के वैज्ञानिकों के मुताबिक नेपाल में जल्द ही आठ से अधिक तीव्रता का भूकंप आ सकता है।

News Article Hero Image

जागरण रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली । 25 अप्रैल, 2015 को नेपाल में आए तीव्र भूकंप ने बड़े स्तर पर तबाही मचाई थी। उसमें करीब नौ हजार लोगों की मौत हुई थी। बीस हजार से ज्यादा घायल हुए। हजारों बेघर हो गए। वहां के लोग अब तक आपदा से उबर भी नहीं पाए हैं कि उनपर दोबारा तीव्र भूकंप का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा के वैज्ञानिकों के मुताबिक नेपाल में जल्द ही आठ से अधिक तीव्रता का भूकंप आ सकता है।

ऐसे हुआ अध्ययन :

2015 के भूकंप के बाद वैज्ञानिकों ने काठमांडू और आसपास के क्षेत्र का अध्ययन किया। त्रिवेणी और बागमती नदियों के पास दो गहरी खाई बनाकर उनमें चट्टानों और मिट्टी की परतों की जांच की गई।

खतरनाक नतीजे :

शोधकर्ताओं ने पाया कि दोनों नदियों के बीच 200 किमी का क्षेत्र संवेदनशीलइलाके में बदल चुका है। यहां कभी भी भूकंप आ सकता है। यह भूकंप पहले से कई गुना ज्यादा भीषण होगा।

होगा घातक :

15-30 फीट : चट्टानों में इतनी ऊंचाई तक की दरार डालेगा

200 किमी : इससे अधिक क्षेत्र होगा भूकंप से प्रभावित

2015 की त्रासदी

7.8 : भूकंप की तीव्रता

8,857 : मरने वालों की संख्या

21,952 : घायल

35 लाख : बेघर

6 लाख : क्षतिग्रस्त इमारतों की संख्या