बेंगलुरु में फैक्ट्री के पास खेल रहा 21 महीने का बच्चा केमिकल्स की बाल्टी में गिरा, 10 दिनों तक चले इलाज के बाद मौत
बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना में, 21 महीने के बच्चे की एक फैक्ट्री के पास केमिकल्स से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई।

केमिकल्स से भरी बाल्टी में गिरने से 21 महीने के बच्चे की मौत (AI जेनरेटेड फोटो)
HighLights
बेंगलुरु में 21 महीने का बच्चा केमिकल बाल्टी में गिरा।
फैक्ट्री के पास खेलते समय हुआ यह दर्दनाक हादसा।
10 दिनों के इलाज के बाद बच्चे ने दम तोड़ा।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 21 महीने के बच्चे की केमिकल्स से भरी बाल्टी में गिरने की वजह से मौत हो गई।
बेंगलुरु में यह हादसा 2 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे श्रीरामपुरा के एल एन पुरम में हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।
केमिकल की बाल्टी में गिरने से बच्चे की मौत
21 महीने का बच्चा सुब्रमणि अपने घर के पास अपनी आठ साल की बहन के साथ खेल रहा था, तभी वह पास की 'शिवम कॉपर मेकर फैक्ट्री' में गर्म रसायनों की एक बाल्टी में गिर गया।
सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो में वो मंजर भी दिखा, जिसमें बच्चा बाल्टी में गिरता हुआ नजर आया। गर्म रसायन से भरी बाल्टी में गिरने से बच्चे के शरीर पर फफोले पड़ गए। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें आई।
बच्चे को बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 10 दिनों तक चले इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई।
इस मामले में श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- 'ये मेरा राज्य है, मेरा अधिकार है'; मेकेदातु बांध विवाद पर डीके शिवकुमार ने तमिलनाडु कांग्रेस को दिया जवाब