विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उस्मानिया विवि में गोमांस परोसने पर छात्र भिड़े

By Edited By:
Published: Tue, 17 Apr 2012 09:35 AM (IST)Updated: Tue, 17 Apr 2012 01:36 PM (IST)

गोमांस उत्सव के आयोजन के मुद्दे पर उस्मानिया विश्वविद्यालय रणक्षेत्र में बदल गया है। इस आयोजन के समर्थकों और विरोधियों के संघर्ष में पाच छात्र घायल हो गए हैं। आयोजन समर्थक एक छात्र को चाकू लगा है जिसे स्थानीय गाधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

News Article Hero Image

हैदराबाद। गोमांस उत्सव के आयोजन के मुद्दे पर उस्मानिया विश्वविद्यालय रणक्षेत्र में बदल गया है। इस आयोजन के समर्थकों और विरोधियों के संघर्ष में पाच छात्र घायल हो गए हैं। आयोजन समर्थक एक छात्र को चाकू लगा है जिसे स्थानीय गाधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना को लेकर रविवार की आधी रात के बाद से ही विश्वविद्यालय परिसर में तनाव है। गोमांस फेस्टिवल के आयोजन के बाद विद्यार्थियों के एक समूह ने सी हॉस्टल पर हमला किया और इस गोमांस महोत्सव [बीफ फेस्टीवल] का समर्थन करने वाले एक विद्यार्थी को चाकू घोंप दिया। पुलिस ने कहा कि घायल विद्यार्थी को यहा गाधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ वाहन भी जलाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, विश्वविद्यालय के छात्रावासों में खाने के मीनू में मनमानी के विरोध में कुछ दलित एवं वाम पंथी छात्र गुटों ने बीफ फेस्टिवल का आयोजन किया था। इसका मकसद छात्रावासों में परोसे जाने वाले खाने के मीनू में गोमास शामिल कराना था। इसमें दो सौ से अधिक छात्रों और कुछ शिक्षकों ने भी भाग लिया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद [एबीवीपी] के कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद टकराव शुरू हुआ। परस्पर विरोधी गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थर और डंडे बरसाए। उन्हें भगाने के लिए पुलिस ने आसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब विश्वविद्यालय परिसर में हालात सामान्य हैं। इस कार्यक्रम का विरोध करने वाले छात्रों ने सोमवार को कक्षाओं का बहिष्कार किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।