यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेदी का विचित्र बयान 'योग से हुई बारिश', ट्वीटर पर हुई खिंचाई
भाजपा नेता व पूर्व आइपीएस अधिकारी किरण बेदी ने योग दिवस के मौके पर विचित्र बयान दिया है। बेदी ने ...और पढ़ें

नई दिल्ली । भाजपा नेता व पूर्व आइपीएस अधिकारी किरण बेदी ने योग दिवस के मौके पर विचित्र बयान दिया है। बेदी ने कहा कि योग किए जाने के बाद चमत्कार हुआ जिसके चलते बारिश हुई। बेदी ने ट्वीट कर यह बात कही। इस ट्वीट के बाद बेदी की जमकर खिंचाई की गई।
गौरतलब है कि विश्व योग दिवस पर भारत में आज राजपथ पर लगभग 40 हजार लोगों ने योग किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। साथ ही किरण बेदी ने भी इस मौके पर योग किया। संयोग से योग कार्यक्रम के समापन के बाद दिल्ली में झमाझम बारिश हुई। बेद ने बारिश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'योग के दौरान शांति शांति के जप से चमत्कार हुआ और प्री मॉनसून की फुहारें आई'। गर्मी कम हुई, ठंडक मिली, पेड़ों को भी राहत मिली।

किरण बेदी के इस ट्वीट पर खिंचाई करते हुए कहा एक ने लिखा कि मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की थी। कृपया अवैज्ञानिक बयान न दें। इस ट्वीट पर किरण बेदी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए 'मेरे बयान का लोगों ने गलत मतलब निकाला यह हास्यास्पद है'।
बेदी ने सफाई देते हुए ट्वीट किया कि 'मेरा कहने का मतलब था कि यह एक चमत्कारिक संयोग था, योग के ठीक बाद बारिश हुई। यह संभावित मॉनसून की बौछार थी'।
