विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्रिपुरा में खाद्य आपूर्ति के लिए बांग्लादेश ने खोला रास्ता

By Edited By:
Published: Sat, 03 May 2014 07:40 PM (IST)

कोलकाता से त्रिपुरा के लिए खाद्यान्नों की आपूर्ति के लिए बांग्लादेश भारत को मेघना नदी पर आशुगंज बंदरगाह के लिए अपने जलमार्गो के इस्तेमाल की अनुमति देने पर सहमत हो गया है। यह बंदरगाह यहां से 37 किमी की दूरी पर है।

News Article Hero Image

अगरतला। कोलकाता से त्रिपुरा के लिए खाद्यान्नों की आपूर्ति के लिए बांग्लादेश भारत को मेघना नदी पर आशुगंज बंदरगाह के लिए अपने जलमार्गो के इस्तेमाल की अनुमति देने पर सहमत हो गया है। यह बंदरगाह यहां से 37 किमी की दूरी पर है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव बीके राय ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि बांग्लादेश सरकार ने केंद्र के कोलकाता से 10 हजार मीट्रिक टन खाद्यान्न आपूर्ति के लिए आशुगंज बंदरगाह तक उसके जलमार्गो के उपयोग के आग्रह को मान लिया है। बांग्लादेश की इस सुविधा से हम लाभान्वित होंगे। बांग्लादेश ने पिछले साल इतनी ही मात्रा में अनाज ले जाने की भारत को अनुमति दी थी।

वैसे गुवाहाटी से होकर कोलकाता और अगरतला के बीच की कुल दूरी करीब 1700 किमी है, लेकिन बांग्लादेश होकर जाने पर यह महज 350 किमी रह जाती है। वर्तमान में भारत और बांग्लादेश के जलमार्ग पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ते हैं। भारतीय और बांग्लादेशी अंतरदेशीय जल परिवहन प्राधिकरण इन मार्गो पर जहाजों का परिचालन कर रहे हैं।

गैस की नई कीमत से उर्वरक कंपनियों की बढ़ेगी परेशानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।