विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकियों से पूछताछ को कोलकाता पहुंची बांग्लादेश की जांच टीम

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Sun, 23 Oct 2016 02:39 AM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 02:53 AM (IST)

वहां एनआइए अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक के बाद गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ की सूचना मिली है।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : पिछले महीने पश्चिम बंगाल व असम से गिरफ्तार जेएमबी (जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश) के छह शीर्ष आतंकियों से पूछताछ के सिलसिले में बांग्लादेश की आतंकरोधी जांच एजेंसी रैपिड एक्शन बटालियन (रैब) की टीम शनिवार को कोलकाता पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह दमदम एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रैब के अधिकारियों की टीम सीधे सॉल्टलेक स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची। वहां एनआइए अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक के बाद गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ की सूचना मिली है।

सूत्रों के अनुसार रैब टीम को गिरफ्तार आतंकियों में शामिल जेएमबी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख अनवर हुसैन फारूख एवं दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले व ब‌र्द्धमान धमाके में 10 लाख रुपये के इनामी आतंकी मोहम्मद युसूफ से पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। इन आतंकियों से जेएमबी के बांग्लादेश व भारत में नेटवर्क एवं जुलाई में ढाका के गुलशन रेस्तरां पर हुए आतंकी हमले के सिलसिले में पूछताछ की खबर है। ढाका हमले में 22 लोगों की जान गई थी।

देहरादून नारी निकेतन में रह रही बांग्लादेश की दो संवासिनियां अपने घर रवाना

उल्लेखनीय है कि कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बीते 25-26 सितंबर को पश्चिम बंगाल व असम में अभियान चलाकर बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के छह आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी। इनमें से पांच आतंकी अक्टूबर, 2014 में ब‌र्द्धमान (पश्चिम बंगाल) के खागरागढ़ में हुए बम विस्फोट में वांछित हैं। गिरफ्तार लोगों में तीन बांग्लादेशी जबकि तीन भारतीय नागरिक हैं।