विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाघा के हमलावरों ने दी मोदी को धमकी, कहा गुजरात का बदला लेंगे

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Wed, 05 Nov 2014 01:07 PM (IST)Updated: Wed, 05 Nov 2014 02:22 PM (IST)

वाघा सीमा पर आत्मघाती हमला कर पाकिस्तान को थर्राने वाले आतंकी संगठनों ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वाघा सीमा पर आत्मघाती हमला कर पाकिस्तान को थर्राने वाले आतंकी संगठनों ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी है।वाघा सीमा पर विस्फोट की जिम्मेदारी लेने के कुछ घंटे बाद ही आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जमात अहरार के प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान ने ट्विटर पर दिए संदेश में कहा कि तुम सैंकड़ो मुसलमानों के कत्ल के गुनहगार हो। हम गुजरात और कश्मीर में मारे गए बेगुनाहों का बदला लेंगे।

हमने नरेंद्र मोदी को संदेश दे दिया है कि जब हमारे आत्मघाती हमलावर सीमा के इसपार हमला कर सकते हैं तो उसपार ऐसा क्यों नहीं कर सकते। अब अगली बारी आपके देश की है। एहसानुल्लाह एहसान ने कहा कि हमने उन्हें कह दिया है कि आपके हाथ कश्मीर के मुजाहीदिनो के खून व गुजरात के बेगुनाह मुसलमानों के खुन से रंगे हैं आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। एहसान ने कहा कि रविवार का हमला पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बदले की एक कार्रवाई थी।

खुफिया विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कराची के रियाज शाहबंदरी और लेफ्टिनेंट मुहम्मद अहमद जरार सिद्दीबापा के नेतृत्व वाली इंडियन मुजाहिदीन की एक और शाखा का अल-कायदा में विलय हो चुका है। इंडियन मुजाहिदीन के इस प्रतिद्वंदी संगठन को अन्सुर उल तौहीद के नाम से जाना जाता है और इसकी ट्रेनिंग तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जमात अहरार के कैंपों में ही होती है।

मौलाना कासिम के नेतृत्व में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जमात अहरार का गठन सितंबर में उन आतंकियों के साथ हुआ, जिन्होंने तहरीक-ए-तालिबान के पाक सरकार से बातचीत के फैसले का बहिष्कार कर दिया था। इस्लामिक स्टेट से प्रेरित, इस आतंकी संगठन के नेतृत्व का अल-कायदा चीफ अयमान अल जवाहिरी से भी निजी जुड़ाव रहा है। पत्रकार से जेहादी बने इसके प्रमुख कमांडर, उमर खालिद खोरासनी पाकिस्तान सरकार को उखाड़ फेंकने की मंशा पाले हुए हैं।

भारत के लिए खतरा इसलिए भी बड़ा है क्योंकि खोरासनी की मंशा देश में शरिया लागू कर, परमाणु हथियारों तक पहुंच बनाकर जेहादियों को तब तक धन देना है जब तक पूरी दुनिया में खिलाफत की स्थापना नहीं हो जाती। फरवरी में, उमर खालिद ने पाकिस्तान के 23 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था।

पढ़ेंः पाक बाघा सीमा पर धमाके में 55 की मौत, भारत में भी अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।