विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दक्षिण भारत की महिलाओं पर शरद यादव ने की बेहूदा टिप्पणी

By Murari sharanEdited By:
Published: Fri, 13 Mar 2015 06:33 PM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2015 08:38 AM (IST)

जेडीयू नेता शरद यादव ने शुक्रवार को राज्य सभा में बीमा बिल पर चर्चा के दौरान अचानक दक्षिण भारत की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जेडीयू नेता शरद यादव ने शुक्रवार को राज्य सभा में बीमा बिल पर चर्चा के दौरान अचानक दक्षिण भारत की महिलाओं' की चर्चा छेड़ दी। यादव ने कहा कि दक्षिण भारत की महिलाएं सांवली तो होती हैं, लेकिन उनकी बॉडी खूबसूरत होती है। यादव जब यह टिप्पणी कर रहे थे, तो अधिकतर सांसद विरोध जताने के बजाय हंस रहे थे।

शरद यादव ने बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश 26 से 49 फीसदी करने के प्रस्ताव को गोरी चमड़ी को लेकर भारतीयों की सनक से जोड़ दिया। इसके बाद वह दक्षिण भारतीय महिलाओं की चर्चा करने लगे। उन्होंने कहा, 'दक्षिण भारत की महिला जितनी ज्यादा खूबसूरत होती है, जितना ज्यादा उसका बॉडी.. जो पूरा देखने में.. यानी इतना हमारे यहां नहीं होती है.. वह नृत्य जानती हैं..।'

यादव ने आगे कहा कि भारतीय गोरी चम़़डी के आगे किस तरह सरेंडर करते हैं यह निर्भया डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली उडविन से पता चलता है। उन्होंने कहा, 'तिहाड़ जेल में डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली उडविन जहां-जहां घुसी होगी, जो मन में आया होगा वह उसने किया होगा। पूरा देश भी सरेंडर है और हर एक आदमी यहां मेट्रोमोनियल देखें तो गोरी-गोरी ढूंढ रहा है।'

पहले भी कर चुके विवादित टिप्पणी

बता दें कि शरद यादव ने पहली बार इस तरह की टिप्पणी नहीं की है। महिला आरक्षण विधेयक जब पहली बार संसद में रखा गया था तब शरद यादव ने कहा था कि इस विधेयक के जरिए क्या आप 'परकटी महिलाओं' को सदन में लाना चाहते हैं ? उनकी इस टिप्पणी पर महिला संगठनों ने कड़ा विरोध जताया था और आखिरकार शरद यादव को माफी मांगने पर मजबूर होना पड़ा था।