विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुर्गा शक्ति की जगह बच्चू सिंह बने एसडीएम सदर

By Edited By:
Published: Tue, 06 Aug 2013 07:00 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2013 07:01 PM (IST)

बुलंदशहर [जागरण संवाददाता]। गौतमबुद्धनगर की सदर तहसील की निलंबित एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की जगह जेवर के एसडीएम बच्चू सिंह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बुलंदशहर [जागरण संवाददाता]। गौतमबुद्धनगर की सदर तहसील की निलंबित एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की जगह जेवर के एसडीएम बच्चू सिंह को तैनात किया गया है। जेवर में अंजू लता गुप्ता को भेजा गया है।

विगत 27 जुलाई को रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव कादलपुर में धर्मस्थल की दीवार गिराने के आरोप गौतमबुद्धनगर की सदर तहसील में तैनात एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को शासन ने निलंबित कर दिया था। अब उनकी जगह जेवर के एसडीएम बच्चू सिंह को चार्ज दिया गया है, जबकि गौतमबुद्धनगर जिला मुख्यालय पर तैनात एसडीएम अंजू लता गुप्ता को जेवर में तैनात किया गया है।

उधर पूरे देश में अवैध खनन का मामला सुर्खियों में आने पर रबूपुरा व जेवर क्षेत्र के यमुना खादर के खनन माफिया अंडर ग्राउंड हो गए हैं। बता दें कि यमुना खादर स्थित जेवर व रबूपुरा क्षेत्र के गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता है तथा यूपी व हरियाणा के खनन माफिया में वर्चस्व को लेकर फायरिंग भी होती रही है। यहां साल भर में अरबों का काला कारोबार होता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर