विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के लिए 'राहु' हैं राहुल: रामदेव

By Edited By:
Published: Wed, 15 Jan 2014 08:16 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2014 08:18 PM (IST)

रांची, जागरण संवाददाता। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर राजनीतिक हमला जारी रखते हुए बुधवार को योगगुरु बाबा रामदेव ने उन्हें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रांची, जागरण संवाददाता। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर राजनीतिक हमला जारी रखते हुए बुधवार को योगगुरु बाबा रामदेव ने उन्हें कांग्रेस के लिए 'राहु' करार दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर भी हमला बोला और सत्तासीन कांग्रेस को देश के लिए कचरा करार दिया। कहा, देश की जनता अब इस कचरे को फेंककर रहेगी। नमो पतंगबाजी व कुछ अन्य कार्यक्रमों में शरीक होने पहुंचे बाबा रामदेव ने पत्रकारों से कहा कि देश में राजनीति अराजकता की दौर से गुजर रही है। इससे मुक्ति के लिए उन्होंने लोगों से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पक्ष में गोलबंद होने की अपील की। इस बीच, होटवार में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि अगर 10 करोड़ मतदाता कांग्रेस को गद्दी पर बैठा सकते हैं तो हमारे पास 12 करोड़ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री अगर सरदार बल्लभभाई पटेल बनते तो आज हालात कहीं बेहतर होते।

पढ़ें: बाबा रामदेव बोले, मोदी हर मर्ज की दवा

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।